चम्पावत, सत्य संवाद 24×7। पासपोर्ट बनवाने के लिए अब जिले के लोगों को दूर जाने की परेशानी से राहत मिल सकेगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून के निर्देश पर चम्पावत और टनकपुर में विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस पहल से पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक नागरिकों को स्थानीय स्तर पर आवेदन संबंधी प्रक्रियाओं की सुविधा मिलेगी।
जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविरों की तिथियां निर्धारित की गई हैं। 27 और 28 अक्टूबर 2026 को चम्पावत स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के पास पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप लगाया जाएगा। वहीं, 29 अक्टूबर 2026 को तहसील पूर्णागिरी, टनकपुर में शिविर आयोजित होगा।
इस व्यवस्था से जिले के लोगों को पासपोर्ट संबंधी प्रक्रिया के लिए दूसरे शहरों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। नागरिकों से अपील है कि शिविर में जाने से पहले आवेदन, जरूरी दस्तावेजों और उपलब्ध सेवाओं से संबंधित जानकारी आधिकारिक पासपोर्ट कार्यालय से प्राप्त कर लें।
सत्य संवाद 24×7

