हल्द्वानी, सत्य संवाद 24×7।कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश की ओर से फोन टैपिंग और सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंकाओं पर नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जांच का भरोसा दिया है। एसएसपी के अनुसार, वर्ष 2025 में एलआईयू के माध्यम से मामले की जांच कराई गई थी, लेकिन उस समय पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिले थे।
एसएसपी ने बताया कि विधायक ने अपनी शिकायत में विकास बिष्ट और आशीष कुंथल के नामों का उल्लेख किया था। विधायक ने नोएडा की एक कंपनी से भी अपना मोबाइल फोन चेक कराया था।
अब हल्द्वानी पुलिस विधायक सुमित हृदयेश से बातचीत कर मामले से जुड़ी नई जानकारी जुटाएगी। इसके लिए एलआईयू, पुलिस और एसओजी की टीम उनसे संपर्क करेगी। यदि विधायक की ओर से कोई नई शिकायत या ठोस सबूत दिए जाते हैं, तो मामले की दोबारा जांच की जाएगी।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सत्य संवाद 24×7

