टनकपुर, चंपावत। सत्य संवाद 24×7।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आदर्श चंपावत की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में विकास कार्यों की योजना के अंतर्गत टनकपुर गुरुद्वारे में ₹1.72 करोड़ की लागत से हॉल और कमरों का निर्माण किया जाएगा। इससे गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
प्रस्तावित निर्माण से श्रद्धालुओं के ठहरने और धार्मिक आयोजनों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे गुरुद्वारे में आने वाले लोगों को सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
सिख समाज ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
टनकपुर गुरुद्वारे में हॉल और कमरों के निर्माण की घोषणा पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त किया। समाज ने इस पहल को श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
सत्य संवाद 24×7

