देहरादून में ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ का संदेश: वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की ली शपथ

देहरादून, सत्य संवाद 24×7।देहरादून में ‘वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड’ का फ्लैग ऑफ किया गया। इस दौरान युवाओं से संवाद कर उन्हें नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई और अभियान में उनकी भागीदारी के लिए उत्साहवर्धन किया गया।

नशामुक्त उत्तराखंड के लिए जनभागीदारी पर जोर

कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि देवभूमि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, नशे के खिलाफ इस लड़ाई में प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और आमजन की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।

Advertisement

युवाओं की सक्रिय सहभागिता को इस अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए विश्वास जताया गया कि जनसहयोग से ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री और विधायक रहे मौजूद

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास और विधायक सविता हरबंस कपूर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित करना रहा।

सत्य संवाद 24×7