गैरसैंण, सत्य संवाद 24×7।उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर करने के लिए धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। चमोली जिले में रामगंगा नदी पर बांध निर्माण परियोजना को शासन से प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिल गई है। परियोजना पर 122.69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन ने पहली किस्त के रूप में 2.454 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं।
निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सामग्री की जांच मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से कराई जाएगी। साथ ही, स्वतंत्र एजेंसी परियोजना की गुणवत्ता की निगरानी करेगी। बांध निर्माण के दौरान और उसके बाद निचले इलाकों के गांवों में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
परियोजना की निगरानी पीएम गतिशक्ति पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। शासन ने निर्माण कार्य 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। परियोजना पूरी होने के बाद गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सत्य संवाद 24×7 | सच के साथ, हर वक्त

