रुद्रपुर, सत्य संवाद 24×7।रुद्रपुर में महापौर विकास शर्मा ने आज दोपहर कैंप कार्यालय में क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके सुझावों पर चर्चा की।
महापौर ने जनसंपर्क के दौरान नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुना। इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाना है।
सत्य संवाद 24×7 | सच के साथ, हर वक्त

