रुद्रपुर में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, बकाया वेतन और नियमितीकरण की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

रुद्रपुर, 30 अक्टूबर। सत्य संवाद 24×7।उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बकाया वेतन का भुगतान और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने रुद्रपुर बस स्टेशन पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

रुद्रपुर में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, बकाया वेतन और नियमितीकरण की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू रुद्रपुर में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, बकाया वेतन और नियमितीकरण की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू रुद्रपुर में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, बकाया वेतन और नियमितीकरण की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू रुद्रपुर में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, बकाया वेतन और नियमितीकरण की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Advertisement

कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। बकाया वेतन का भुगतान नहीं होने और नियमितीकरण की मांग पूरी न होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है।

कर्मचारियों ने मांगों के समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते रोडवेज बसों के संचालन पर असर पड़ने की आशंका है, जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सत्य संवाद 24×7 – सच के साथ, हर वक्त।