उत्तराखंड की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व विधायक और यूकेडी के वरिष्ठ नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन

नैनीताल (नैनीताल)। सत्य संवाद 24×7। उत्तराखंड की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है। नैनीताल के पूर्व विधायक और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से नैनीताल समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उपचार के दौरान दिल्ली में ली अंतिम सांस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 66 वर्षीय डॉ. जंतवाल उपचार के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे, जहां उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त हो गया।

Advertisement

उत्तराखंड की राजनीति में बनाई थी अलग पहचान

डॉ. नारायण सिंह जंतवाल उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर अपनी अलग पहचान बनाई।

वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नैनीताल सीट से यूकेडी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2012 के विधानसभा चुनाव में वह कालाढूंगी सीट से भी चुनाव मैदान में उतरे थे।

यूकेडी परिवार में शोक की लहर

डॉ. जंतवाल के निधन को उत्तराखंड क्रांति दल और प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके जाने से समर्थकों और परिचितों में गहरा दुख है।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त