विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने सुनीं आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों की समस्याएं, मांगों को सदन और हर मंच पर उठाने का दिया भरोसा

खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7। खटीमा में विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्तियों की जायज मांगों को समर्थन देते हुए भरोसा दिलाया कि उनके सम्मान, अधिकार और बेहतर भविष्य की लड़ाई में वे पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे।

आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां समाज की मजबूत कड़ी

विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां जमीनी स्तर पर समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे तमाम परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में अहम योगदान देती हैं।

Advertisement

सदन और हर उचित मंच पर उठाएंगे आवाज

भुवन चंद्र कापड़ी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और मांगों को हर उचित मंच के साथ ही सदन में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्तियों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए वे लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्तियों के संघर्ष में साथ खड़े रहने और उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त