रुद्रपुर में रैपिडो सेवाओं के विस्तार पर जोर, महापौर विकास शर्मा ने टॉप-10 राइडर्स को किया सम्मानित

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7। रुद्रपुर में रैपिडो कंपनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों और रैपिडो कैप्टन्स के साथ संवाद कर शहर में परिवहन सुविधाओं के विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा की।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर तेजी से विकास और विस्तार की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में आने वाले समय में रैपिडो जैसी सुविधाएं शहर के लोगों के लिए आवागमन का बेहतर विकल्प बन सकती हैं। इससे आम नागरिकों को सुविधा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Advertisement

टॉप-10 राइडर्स को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान महापौर ने रैपिडो के टॉप-10 उत्कृष्ट राइडर्स को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने राइडर्स की मेहनत, लगन और बेहतर सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने रैपिडो की ओर से निकाली जा रही बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में कंपनी के क्लस्टर मैनेजर वीरेंद्र सिंह रावत, एसोसिएट मैनेजर हरि शंकर और टीम लीडर अर्चित त्यागी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

महापौर ने कहा कि रुद्रपुर के विकास के साथ-साथ शहर के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म युवाओं को अपनी मेहनत और लगन से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर सकते हैं।

उन्होंने रैपिडो की पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त