माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा पर्वतारोहण दल, सीएम धामी ने किया स्वागत; उत्तराखंड का विशाल ध्वज फहराकर रचा इतिहास

देहरादून, सत्य संवाद 24×7। भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण दल ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट पर सफल आरोहण कर देश का गौरव बढ़ाया है। भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में पहली बार सात हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराने जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। अभियान के दौरान पर्वतारोहियों ने शिखर पर उत्तराखंड का 2,500 वर्ग फुट का विशाल ध्वज भी फहराया।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित फ्लैग-इन समारोह में अभियान दल का स्वागत किया। उन्होंने पर्वतारोहियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी और उनके साहस, समर्पण तथा कठिन परिश्रम की सराहना की।

Advertisement

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमालय की दुर्गम परिस्थितियों में 7,045 मीटर ऊंची चोटी तक पहुंचना असाधारण साहस, अनुशासन, मेहनत और मजबूत टीम भावना का परिचायक है। इस तरह के अभियान युवाओं को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य हासिल करने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

हिमालय की ऊंचाइयों पर उत्तराखंड का गौरव

माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा पर्वतारोहण दल, सीएम धामी ने किया स्वागत; उत्तराखंड का विशाल ध्वज फहराकर रचा इतिहासमाउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा पर्वतारोहण दल, सीएम धामी ने किया स्वागत; उत्तराखंड का विशाल ध्वज फहराकर रचा इतिहास

माउंट मुकुट ईस्ट पर उत्तराखंड का विशाल ध्वज फहराया जाना राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। कठिन मौसम, दुर्गम पहाड़ी रास्तों और ऊंचाई पर आने वाली चुनौतियों के बीच अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करना पर्वतारोहण दल की तैयारी, समन्वय और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

भारतीय तटरक्षक बल और एचएमआई के संयुक्त प्रयास से हासिल हुई इस उपलब्धि ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में नई मिसाल पेश की है। अभियान की सफलता से देश की साहसिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

सत्य संवाद 24×7