रुद्रपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन, संगठन की एकजुटता और आगामी कार्ययोजनाओं पर हुई चर्चा

रुद्रपुर, सत्य संवाद 24×7। रुद्रपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन का पहली बार आगमन हुआ। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने माता बाल सुंदरी जी की पावन चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों, पार्टी की एकजुटता और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगे की गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट, रामपुर के विधायक आकाश कुमार सक्सेना, जिला भाजपा अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, काशीपुर के जिला अध्यक्ष मनोज पाल और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार सहित दर्जा राज्य मंत्री, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक समन्वय और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन के आगमन को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

सत्य संवाद 24×7