रुद्रपुर, 27 अक्टूबर 2026। सत्य संवाद 24×7। ऊधम सिंह नगर के ओमेक्स रिवेरा स्थित लेमेडा विला नंबर 39 में पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹3,88,100 नकद, ताश की दो गड्डियां, टेक्सास होल्डम पोकर सेट और विभिन्न रंगों के पोकर सिक्के बरामद किए गए।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर विभव सैनी के मार्गदर्शन में पंतनगर कोतवाली, रुद्रपुर कोतवाली और सिडकुल चौकी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, विला की दूसरी मंजिल पर छह व्यक्ति ताश और पोकर के जरिए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते मिले।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- अमित कुमार (43 वर्ष) — निवासी ओमेक्स रिवेरा।
- अशोक कुमार (50 वर्ष) — निवासी गदरपुर।
- अपूर्व कुमार (35 वर्ष) — निवासी रुद्रपुर।
- अभिषेक कुमार (42 वर्ष) — निवासी ओमेक्स।
- मनवेन्द्र सिंह (34 वर्ष) — निवासी ओमेक्स।
- विवेक गुप्ता (46 वर्ष) — निवासी ओमेक्स।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
- निरीक्षक संजय पाठक — प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रुद्रपुर।
- उपनिरीक्षक नंदन सिंह रावत — थानाध्यक्ष, पंतनगर।
- उपनिरीक्षक हेमंत कठैत — चौकी प्रभारी, सिडकुल।
- उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह अधिकारी — चौकी प्रभारी, संजयवन।
- उपनिरीक्षक प्रदीप पंत।
- उपनिरीक्षक धीरज टम्टा।
- उपनिरीक्षक संदीप शर्मा।
- अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र बवाड़ी।
- हेड कांस्टेबल मनोज बोरा।
- कांस्टेबल नितिन कुमार।
- कांस्टेबल श्याम सुंदर।
- कांस्टेबल हरि सिंह।
- कांस्टेबल सुरेंद्र रावत।
- कांस्टेबल कृपाल सिंह।
पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना पंतनगर में एफआईआर संख्या 222/2026 दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सत्य संवाद 24×7 — सच के साथ, हर वक्त।

