सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी, जीशान अख्तर का नाम आया सामने

मुंबई (मुंबई)। सत्य संवाद 24×7। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, इस धमकी के मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांछित आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। हालांकि, धमकी वास्तव में उसी की ओर से दी गई है या किसी अन्य व्यक्ति ने उसकी पहचान का इस्तेमाल किया है, इसकी जांच की जा रही है।

धमकी के पीछे किसका हाथ, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि धमकी के पीछे किसी गैंग का हाथ है या फिर किसी ने फर्जी पहचान के जरिए डर फैलाने की कोशिश की है। फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

पिछले साल सैफ पर हुआ था चाकू से हमला

गौरतलब है कि 15 जनवरी 2025 को सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर सतगुरु शरण अपार्टमेंट में घुसकर चाकू से हमला किया गया था। इस घटना के बाद अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

अब कथित धमकी का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल जीशान अख्तर की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त