ऋषिकेश (देहरादून)। सत्य संवाद 24×7। टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुए बस हादसे में घायल यात्रियों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में उपचार करा रहे घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
चिकित्सकों से ली उपचार की जानकारी
मुख्यमंत्री ने एम्स के चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने चिकित्सकों से प्रत्येक घायल के उपचार पर विशेष ध्यान देने को कहा।
प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है। घायलों के बेहतर उपचार के साथ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त

