हल्द्वानी। सत्य संवाद 24×7। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं को 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण), हल्द्वानी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दोनों दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में पूर्ण तो कुछ में आंशिक बिजली कटौती की जाएगी।

विद्युत विभाग के अनुसार, 33 केवी विद्युत लाइन के कंडक्टर बदलने और लोक निर्माण विभाग की ओर से पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाना है। आरडीएसएस योजना के तहत प्रस्तावित इन कार्यों के चलते अलग-अलग विद्युत उपसंस्थानों और फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
31 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती
शनिवार को टीपी नगर उपसंस्थान के बेलबाबा और देवला चौड़ फीडर से जुड़े डहरिया, नीलांचल कॉलोनी, मेहता चौक, आदर्श कॉलोनी, मानपुर पश्चिम, देवला चौड़, बंधोबस्ती, जैनको इनक्लेव, सिद्धार्थ सिटी, इंद्रप्रस्थ इनक्लेव, महादेव इनक्लेव, बालाजी विहार, प्रेम विहार और श्याम विहार में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
फूलचौड़ उपसंस्थान के संगम विहार फीडर के अंतर्गत छड़ायल नायक, छड़ायल सुयाल, छड़ायल, गैस गोदाम रोड से एसओ मोड़ तक, शिवाल रोड, गोपाल धाम और बिठौला स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली कटौती होगी।
वहीं धौलाखेड़ा उपसंस्थान के हल्दूचौड़ फीडर से जुड़े सिंघल फार्म, गोपीपुरम, दुर्गाकाबाग, बच्चीधर्मा, हल्दूचौड़ उन्नी, बमेटाबंगर खीमा, तुलारामपुर, बच्चीपुर, मानपुर पश्चिम और धनपुर उन्नू सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
लालकुआं उपसंस्थान के हल्दूचौड़ और काररोड फीडर से जुड़े इंद्रानगर-1, इंद्रानगर-2, खैरानी, विकासपुरी, आईटीबीपी, गोकुलधाम, जल संस्थान कार्यालय, दौलतपुर, खानपुर चौराहा, गोलागेट, किशनपुर चौराहा, बाजपुर चौराहा, संजय नगर-2 और तिवारी नगर में भी बिजली बाधित रहेगी।
1 नवंबर को इन इलाकों में रहेगी कटौती
रविवार को टीपी नगर उपसंस्थान के बेलबाबा और देवला चौड़ फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। फूलचौड़ उपसंस्थान के गन्ना सेंटर फीडर से जुड़े हरिपुर लालमणि, बस्तीपुर, चांदनी चौक, फुटकुआं और किशनपुर क्षेत्र में भी बिजली कटौती होगी।
फूलचौड़ के एनओआरओ फीडर से प्रेमपुर लोशज्ञानी, इंद्रपुर चौराहा, बसंतपुर, बक्शीखोला, लालपुर नायक और उदयलालपुर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कठघरिया उपसंस्थान के बच्चीनगर फीडर के अंतर्गत इंद्रानगर, धुनी नंबर-1, रामड़ी जसुवा, रामड़ी आनंदसिंह और भगवानपुर जयसिंह में भी बिजली कटौती की जाएगी। इसके अलावा धौलाखेड़ा उपसंस्थान के इंडस्ट्रियल फीडर से जुड़े बमेटाबंगर और पाडलीपुर क्षेत्र में भी आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं लालकुआं उपसंस्थान के बमेटा बंगर फीडर के अंतर्गत दोलिया डी क्लास, बोरा राइस मिल, बच्ची धर्मा, ऑयल डिपो, नारायणपुरम, शिवपुरी, किशनपुरम, हरिपुर बच्ची, राधा बंगर, इंद्रा आवास, आकृति टेंट, जानकीबंगर, कृष्णा स्टोन, पाटल स्टोन, हल्द्वानी स्टोन, वीर खड़िया फैक्ट्री, छड़ायल, बंगाली कॉलोनी, 25 एकड़, सीसीआईआई, आईटीबीपी, डिपो नंबर-4 और जीआरएम रेलवे सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील
अधिशासी अभियंता ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि निर्धारित समय पर होने वाली बिजली कटौती को देखते हुए पहले से ही जरूरी तैयारियां कर लें। विभाग ने लोगों से कार्यस्थल के आसपास आवागमन नहीं करने और अपने सामान की सुरक्षा रखने का भी अनुरोध किया है। विभाग के अनुसार, कार्य की जटिलता को देखते हुए बिजली कटौती की निर्धारित समयावधि में कुछ बदलाव भी संभव है।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त

