आधी रात को बाजपुर कोतवाली पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा; ड्यूटी में सतर्कता के निर्देश

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7। जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में 27 और 28 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे एसएसपी अचानक कोतवाली बाजपुर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर और पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में बढ़ी सतर्कता

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने देर रात कोतवाली पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की स्थिति और पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए गए।

अनुशासन और जिम्मेदारी से ड्यूटी करने पर जोर

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों का सक्रिय एवं जवाबदेह रहना जरूरी है।

जनपद में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी की ओर से थानों का निरीक्षण और व्यवस्थाओं की समीक्षा लगातार की जा रही है।

न्यूज़ रिपोर्टर: शरद पांडेय

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त