टोयोटा ने किया ग्राहक के साथ धोखाधड़ी बड़ा सनसनीखेज खुलासा ।

ख़बर शेयर करें

Toyota Kirloskar Motors और Trust Toyota रुद्रपुर पर नई गाड़ी के नाम पर रिपेंटेड एवं दोषपूर्ण वाहन देने का गंभीर आरोप”

रुद्रपुर | विशेष रिपोर्ट | Satya Samwad 24×7

देश और दुनिया में “Zero Defect” एवं विश्वस्तरीय गुणवत्ता का दावा करने वाली Toyota Kirloskar Motors Pvt. Ltd. तथा उसके अधिकृत डीलर Trust Toyota रुद्रपुर पर एक बेहद गंभीर आरोप सामने आया है।

रुद्रपुर निवासी एक ग्राहक ने आरोप लगाया है कि उनसे नई Toyota Innova Crysta ZX Attitude Black के नाम पर पूरी कीमत वसूलने के बावजूद उन्हें रिपेंटेड एवं दोषपूर्ण वाहन दिया गया।

पीड़ित ग्राहक के अनुसार उन्होंने दिनांक 15 मार्च 2026 को Trust Toyota रुद्रपुर में नई Toyota Innova Crysta ZX Attitude Black बुक की थी। बुकिंग के समय वाहन का बेसिक मूल्य ₹25,53,000/- बताया गया था।

लेकिन ग्राहक का आरोप है कि डिलीवरी के समय उनसे ₹30,501/- अतिरिक्त वसूले गए और वाहन की बेसिक कीमत बढ़ाकर ₹25,83,501/- कर दी गई।

Toyota ब्रांड की गुणवत्ता और “Zero Defect” दावों पर विश्वास करते हुए ग्राहक ने लगभग ₹31 लाख से अधिक की कुल राशि का भुगतान कर दिया।

ग्राहक ने यह भी दावा किया है कि उनके पास बुकिंग स्लिप, इनवॉइस, पेमेंट रिकॉर्ड तथा अन्य सभी दस्तावेज मौजूद हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर मीडिया एवं संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।


डिलीवरी के कुछ घंटों बाद खुली पोल!

पीड़ित ग्राहक का आरोप है कि दिनांक 27 अप्रैल 2026 को जानबूझकर रात लगभग 9 बजे वाहन की डिलीवरी दी गई।

ग्राहक के अनुसार उन्होंने दिन में जल्दी डिलीवरी की मांग की थी ताकि मंदिर में आरती के समय नई गाड़ी की पूजा की जा सके, लेकिन देर रात में वाहन दिया गया।

ग्राहक का आरोप है कि अंधेरा होने के कारण वाहन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दी।

उसी दिन वाहन को Paint Protection Film (PPF) कोटिंग हेतु भेजा गया, जहाँ अगले ही दिन बड़ा खुलासा हुआ।

PPF विशेषज्ञ ने वाहन का निरीक्षण करने के बाद बताया कि वाहन का बोनट पहले से रिपेंटेड प्रतीत हो रहा है तथा उसकी फिनिशिंग असमान एवं खराब है, जिसके कारण वाहन पर PPF करना संभव नहीं है।

जब ग्राहक ने स्वयं वाहन का निरीक्षण किया तो बोनट पर कई स्पष्ट दोष दिखाई दिए।


“नई गाड़ी” निकली रिपेयर वाली

ग्राहक की शिकायत के बाद Trust Toyota रुद्रपुर के अधिकारियों द्वारा वाहन का निरीक्षण किया गया और कथित रूप से दोष स्वीकार भी किया गया।

इसके बाद दिनांक 29 अप्रैल 2026 को वाहन वापस वर्कशॉप में ले जाया गया, जहाँ वह आज तक खड़ा बताया जा रहा है।

पीड़ित ग्राहक का आरोप है कि:

  • 20 से अधिक बार वर्कशॉप के चक्कर लगाने पड़े
  • 25 दिनों से अधिक समय बीतने के बावजूद कोई समाधान नहीं दिया गया
  • कंपनी अब दोषपूर्ण हिस्से को रिपेयर/रिपेंट करके वापस देने की बात कर रही है
  • नई गाड़ी की पूरी कीमत लेने के बाद ग्राहक को रिपेयर वाहन देने का प्रयास किया जा रहा है

ग्राहक ने सवाल उठाया है कि यदि नई गाड़ी में डिलीवरी के बाद बॉडी पार्ट बदले या रिपेंट किए जा रहे हैं, तो उसे “नई गाड़ी” कैसे कहा जा सकता है?


EMI शुरू, गाड़ी अब भी वर्कशॉप में!

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ग्राहक उसी कार की किस्त बैंक में चुका रहा है जो उसको अभी तक मिली ही नहीं ।

अब जब नई गाड़ी वर्कशॉप में खड़ी है, तो ग्राहक अपने दैनिक कार्यों के लिए प्रतिदिन ₹5,500/- रुपए खर्च कर के किराए की गाड़ी ले कर के अपना काम करने के लिए मजबूर हो गया है ।


ख़बर शेयर करें