हरिद्वार में धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, गंगा पूजन के बाद मेला नियंत्रण भवन में जुटेंगे मुख्यमंत्री और मंत्री

हरिद्वार, सत्यसंवाद 24×7। उत्तराखंड में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार में आयोजित होगी। बैठक में स्वास्थ्य, आवास, शहरी विकास समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

कैबिनेट की बैठक हरिद्वार स्थित केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में होगी। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन की कामना की जाएगी।

Advertisement

हरकी पैड़ी पर मुख्यमंत्री ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार में धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, गंगा पूजन के बाद मेला नियंत्रण भवन में जुटेंगे मुख्यमंत्री और मंत्री हरिद्वार में धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, गंगा पूजन के बाद मेला नियंत्रण भवन में जुटेंगे मुख्यमंत्री और मंत्री हरिद्वार में धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, गंगा पूजन के बाद मेला नियंत्रण भवन में जुटेंगे मुख्यमंत्री और मंत्री

 

 

 

धर्मनगरी हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के दौरान कुंभ मेले के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन की कामना की गई।

स्वास्थ्य, आवास और शहरी विकास के प्रस्तावों पर चर्चा

गंगा पूजन के बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य, आवास और शहरी विकास सहित अन्य विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श होगा। बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, इस पर प्रदेशभर की नजरें रहेंगी।

सत्यसंवाद 24×7