मुंबई। सत्य संवाद 24×7। बॉलीवुड फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर 31 अक्टूबर की सुबह सामने आई, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संजय गुप्ता की मौत बाथरूम में गिरने के कारण होने की बात कही जा रही है। हालांकि, फिलहाल उनके निधन के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संजय गुप्ता बॉलीवुड के चर्चित निर्देशकों में शामिल थे। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में कांटे, शूटआउट एट वडाला, काबिल, आतिश, जज़्बा, ज़िंदा, मुसाफ़िर और मुंबई सागा शामिल हैं।
निर्देशन के साथ-साथ उन्होंने बतौर निर्माता भी फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने शूटआउट एट लोखंडवाला, प्लान और एसिड फैक्टरी जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।
उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। फिल्म जगत से जुड़े लोग और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त

