हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मुहिम तेज, कुसुमखेड़ा चौराहे पर शुरू हुआ डामरीकरण

हल्द्वानी,सत्य संवाद 24×7।मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद हल्द्वानी में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। एडीबी वित्तपोषित हल्द्वानी परियोजना के तहत यूयूएसडीए (UUSDA) ने कालाढूंगी रोड स्थित कुसुमखेड़ा चौराहे पर डामरीकरण का कार्य शुरू कराया है।

शहर की सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सड़क मरम्मत और डामरीकरण का कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है। संबंधित अधिकारी इन कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके।

Advertisement

इस अभियान का उद्देश्य खराब सड़कों से लोगों को राहत दिलाना, आवागमन सुगम बनाना और सड़क सुरक्षा में सुधार करना है। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सड़क सुधार कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

सत्य संवाद 24x