रुद्रपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, 65 फीट के रावण और 55-55 फीट के मेघनाथ-कुंभकर्ण के पुतलों का हुआ दहन

रुद्रपुर, सत्य संवाद 24×7। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व रुद्रपुर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दशहरे के अवसर पर भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद विशालकाय रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।

प्राचीन मुख्य बस स्टैंड की रामलीला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 65 फीट ऊंचे रावण तथा 55-55 फीट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले आग की लपटों में धू-धूकर जल उठे। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

Advertisement

रामलीला के मंचन में भगवान श्रीराम के साहस, मर्यादा और धर्म की विजय का संदेश दिया गया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ के चलते आयोजन स्थल पर दर्शकों को जगह पाने में परेशानी भी हुई।

दशहरे का यह पर्व लोगों को संदेश देता है कि अहंकार, अन्याय और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है।

सत्य संवाद 24×7