रुद्रपुर। सत्य संवाद 24×7। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रुद्रपुर पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ट्रैफिक उत्तराखंड कृष्ण कुमार वी.के. ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और परेड की सलामी ली। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं और सराहनीय कार्यों के लिए आठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सैनिक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें आईजी कृष्ण कुमार वी.के. ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
आईजी ने पुलिस बल को संबोधित करते हुए अनुशासन, सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से जनसेवा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति सहित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त

