कुंभ-2027 की तैयारियों को स्वास्थ्य विभाग की मजबूती, हरिद्वार के दो अस्पतालों को मिले चिकित्सा उपकरण

देहरादून (देहरादून)। सत्य संवाद 24×7।आगामी कुंभ मेला-2027 में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कैम्प कार्यालय परिसर से कृषि उद्योग विकास परिषद की ओर से सीएसआर मद के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। ये उपकरण हरिद्वार स्थित मेला चिकित्सालय और भूपतवाला चिकित्सालय को उपलब्ध कराए जाएंगे।

कुंभ मेले के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियां मजबूत करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपलब्ध कराए गए उपकरणों से दोनों चिकित्सालयों की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकता

इस अवसर पर कहा गया कि कुंभ मेला-2027 में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का प्रयास है कि मेले के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके और जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता मिले।

सीएसआर के माध्यम से उपलब्ध कराए गए चिकित्सा उपकरण कुंभ मेले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने में सहायक होंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाजनक चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त