देहरादून। सत्य संवाद 24×7। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए जनप्रतिनिधि उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त

