ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद, विधायक शिव अरोड़ा ने CM धामी से की अधिकतम मुआवजे की मांग

रुद्रपुर, सत्य संवाद 24×7। हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रभावित किसानों की समस्या रखते हुए उन्हें अधिक से अधिक मुआवजा और उचित राहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी क्षति पहुंची है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने की आशंका है। फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के उद्देश्य से विधायक शिव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेने और किसानों को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

Advertisement

विधायक शिव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन कराते हुए उन्हें नियमानुसार अधिकतम संभव मुआवजा दिलाया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से उबरने में मदद मिल सके।

वीडियो में देखिए: विधायक शिव अरोड़ा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की समस्याएं रखते हुए उनके लिए अधिकतम मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

सत्य संवाद 24×7