दीपावली की शुभकामनाएं दीं, राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर हुआ विचार-विमर्श
सत्यसंवाद24×7 |रुद्रपुर। रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ से मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान महापौर विकास शर्मा को तरुण चुघ का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। दोनों के बीच आत्मीय माहौल में बातचीत हुई। महापौर ने दीपावली की शुभकामनाएं साझा करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भी मिले महापौर
दिल्ली प्रवास के दौरान महापौर विकास शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भी मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। पार्टी की गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यों और समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात को माना जा रहा महत्वपूर्ण
महापौर विकास शर्मा की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुई इन मुलाकातों को उनके दिल्ली प्रवास के दौरान महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है। इन मुलाकातों के माध्यम से संगठनात्मक संवाद और पार्टी नेतृत्व के साथ आत्मीय संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर मिला।
सत्यसंवाद24×7

