कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किए रुद्रपुर, हल्द्वानी से कुलदीप पांडे ऊधमसिंह नगर भेजे गए

पारिवारिक परिस्थितियों के चलते बदले गए कार्यक्षेत्र, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

सत्यसंवाद24×7 | कुमाऊं मंडल में प्रशासनिक स्तर पर दो तहसीलदारों के पारस्परिक स्थानांतरण किए गए हैं। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपद के तहसीलदारों के जनपद परिवर्तन को मंजूरी देते हुए इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र पारिवारिक परिस्थितियों के चलते बदले गए हैं।

Advertisement

जारी आदेश के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जनपद की रुद्रपुर तहसील में तैनात तहसीलदार दिनेश कुटोला का स्थानांतरण नैनीताल जनपद में किया गया है। वहीं, नैनीताल जनपद की हल्द्वानी तहसील में तैनात तहसीलदार कुलदीप पांडे को ऊधमसिंह नगर जनपद भेजा गया है।

पारिवारिक परिस्थितियों के आधार पर हुआ स्थानांतरण

जानकारी के मुताबिक, दोनों तहसीलदारों ने अपनी पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। अधिकारियों के अनुरोध पर विचार करने के बाद कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्थानांतरण की अनुमति प्रदान की।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

जारी आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों के पारस्परिक स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि इस स्थानांतरण के तहत दोनों अधिकारियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

आदेश की प्रतिलिपि राजस्व परिषद, संबंधित जिलाधिकारियों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

सत्यसंवाद24×7