रुद्रपुर में 35वीं मां वैष्णो दरबार यात्रा संपन्न, दुर्गा मंदिर में खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

रुद्रपुर, सत्य संवाद 24×7।रुद्रपुर के मुख्य बाजार स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में 35वीं मां वैष्णो दरबार यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के पावन अवसर पर श्री दुर्गा यात्रा समिति की ओर से खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक श्री चंद्रशेखर जी भाई साहब की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की मंगलकामना की गई। श्रद्धालुओं ने मां रानी से सभी के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

Advertisement

समिति के पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में यात्रा समिति के संयोजक श्री नरेंद्र अरोरा, श्री वेद ठुकराल, महंत श्री राजीव ठक्कर, प्रवक्ता श्री पवन गाबा पल्ली, सह संयोजक श्री मोहित बत्रा, श्री हरीश ठुकराल, श्री देवेंद्र कुकरेती, दुर्गा मंदिर सभा की अध्यक्ष श्रीमती रेणु अरोरा, श्री गुरशरण बब्बर, श्री किशन नारंग, श्री अंश कक्कड़ और चंद्रपाल जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

सत्य संवाद 24×7