नैनीताल में राशन कार्ड धारकों के लिए अलर्ट! 15 नवंबर तक करा लें e-KYC, वरना कट सकता है नाम

नैनीताल, सत्य संवाद 24×7 | सरकारी राशन का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। नैनीताल जिले में राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। तय समय तक ई-केवाईसी पूरी नहीं कराने पर संबंधित राशन कार्ड या ई-केवाईसी से वंचित सदस्य का नाम नियमानुसार निरस्त किया जा सकता है।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी करा लें। विभाग के अनुसार, उपभोक्ताओं को यह प्रक्रिया पूरी करने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है।

दो तरीकों से करा सकते हैं ई-केवाईसी

1. सस्ता गल्ला की दुकान पर: राशन कार्ड धारक उत्तराखंड में किसी भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर जाकर ई-पॉस (e-PoS) मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करा सकते हैं।

2. मोबाइल ऐप से: उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन में ‘मेरा ई-केवाईसी’ (Mera e-KYC) ऐप के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

राशन कार्ड धारक जरूर ध्यान दें

राशन कार्ड में दर्ज परिवार के प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी की स्थिति जांच लें। 15 नवंबर 2026 तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर संबंधित कार्ड या यूनिट पर कार्रवाई हो सकती है, जिससे सरकारी राशन का लाभ प्रभावित हो सकता है।

सत्य संवाद 24×7 की अपील: अंतिम तारीख से पहले ई-केवाईसी पूरी कराएं और अपने परिवार के राशन का लाभ सुरक्षित रखने के लिए जरूरी प्रक्रिया समय पर पूरी करें।

सत्य संवाद 24×7