रुद्रपुर: महापौर विकास शर्मा ने कैंप कार्यालय में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

रुद्रपुर, सत्य संवाद 24×7।रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने आज कैंप कार्यालय में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

महापौर ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनके समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जनता की सेवा करना और रुद्रपुर के विकास को गति देना उनका संकल्प है। आमजन की समस्याओं का समाधान करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर निरंतर प्रयास जारी रहेंगे, ताकि शहर के विकास के साथ-साथ नागरिकों की समस्याओं का भी समाधान हो सके।

सत्य संवाद 24×7