रामनगर में 56 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम; तीन आरोपी गिरफ्तार

रामनगर (नैनीताल)। सत्य संवाद 24×7। रामनगर के किशनपुर छोई गांव में हुई 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और बदले की भावना वजह रही। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे, लोहे का पाना और पत्थर समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

घर के बाहर मिला था महिला का शव

पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम किशनपुर छोई निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान विमला देवी पत्नी खिलाप सिंह बिष्ट, उम्र 56 वर्ष, निवासी किशनपुर छोई के रूप में हुई।

Advertisement

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान महिला के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान मिले। पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट की तहरीर पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 356/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से सामने आया घटनाक्रम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की अलग-अलग टीमें गठित कीं। एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रामनगर रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में जांच आगे बढ़ाई गई।

जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस के अनुसार, फुटेज में तीन संदिग्ध महिला के साथ मारपीट कर उसे जबरन ले जाते और बाद में वाहन से उसका शव घटनास्थल के पास छोड़ते दिखाई दिए। तकनीकी जांच और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान की।

पिता की हत्या का बदला लेने की बात आई सामने

पुलिस के अनुसार, जांच में मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल की पुरानी रंजिश सामने आई। बताया गया कि वह अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेने की भावना रखता था। इसी के चलते उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर विमला देवी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल को गिरफ्तार किया। वहीं, अन्य दो आरोपियों को रामनगर रेलवे मैदान के पास उस समय पकड़ा गया, जब वे रामनगर से फरार होने की कोशिश में थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. मोहित फर्त्याल (32 वर्ष) पुत्र स्व. गोविंद सिंह, निवासी किशनपुर छोई, थाना रामनगर।
  2. सैरान (21 वर्ष) पुत्र मुरसलीन, निवासी ब्लॉक रोड, बड़ी मस्जिद के पीछे, खताड़ी, रामनगर।
  3. मो. अब्बूजर (22 वर्ष) पुत्र मो. विलाल, निवासी खताड़ी, रामनगर।

हत्या में इस्तेमाल सामान और वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन डंडे, एक लोहे का पाना और एक पत्थर बरामद किया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK04 AN6012 और मृतका की पेटीकोट का नाड़ा भी बरामद किया गया है।

कार्रवाई में शामिल रही पुलिस और एसओजी की टीम

इस पूरे मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस एवं एसओजी की टीम के कुल 26 अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. सुशील कुमार – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रामनगर
  2. उपनिरीक्षक मोहन सिंह सोन – प्रभारी एसओजी
  3. उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट – कोतवाली रामनगर
  4. उपनिरीक्षक पंकज जोशी – कोतवाली कालाढूंगी
  5. उपनिरीक्षक वीरेन्द्र बिष्ट – चौकी प्रभारी पीरूमदारा
  6. उपनिरीक्षक देवेंद्र राजपूत – चौकी प्रभारी छोई
  7. उपनिरीक्षक मनोज सिंह अधिकारी – चौकी प्रभारी मालधन
  8. उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा – चौकी प्रभारी कोटाबाग
  9. उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह – कोतवाली रामनगर
  10. उपनिरीक्षक गणेश जोशी – कोतवाली रामनगर
  11. हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला – एसओजी
  12. हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह – एसओजी
  13. हेड कांस्टेबल नवीन पाण्डे – कोतवाली रामनगर
  14. हेड कांस्टेबल गगन भण्डारी – कोतवाली रामनगर
  15. कांस्टेबल अरविंद – एसओजी
  16. कांस्टेबल अशोक – एसओजी
  17. कांस्टेबल भानु प्रताप – एसओजी
  18. कांस्टेबल विक्रम कुमार – कोतवाली रामनगर
  19. कांस्टेबल संजय दोसाद – कोतवाली रामनगर
  20. कांस्टेबल अखिलेश तिवारी – कोतवाली रामनगर
  21. कांस्टेबल प्रयाग कुमार – कोतवाली रामनगर
  22. कांस्टेबल भूपेन्द्र पाल – कोतवाली रामनगर
  23. कांस्टेबल महबूब आलम – कोतवाली रामनगर
  24. कांस्टेबल विजेन्द्र गौतम – कोतवाली रामनगर
  25. कांस्टेबल संजय सिंह – कोतवाली रामनगर

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए 2,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त