हल्द्वानी (नैनीताल)। सत्य संवाद 24×7। हल्द्वानी के दमुवाढूंगा स्थित वार्ड संख्या-35 की गुरुदेव कॉलोनी में पेयजल सुविधा को बेहतर बनाने के लिए पानी की नई लाइन बिछाई गई है। विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत इस कार्य का लोकार्पण किया। योजना पर 4.219 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है।
विधायक निधि से हुआ पेयजल लाइन का काम
गुरुदेव कॉलोनी में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम वार्ड पार्षद रेनू टम्टा, महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस योजना के शुरू होने से क्षेत्र के परिवारों को पेयजल आपूर्ति में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता: सुमित हृदयेश
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। पेयजल प्रत्येक परिवार की जरूरी आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुदेव कॉलोनी में पानी की लाइन बिछाने का कार्य स्वीकृत कराया गया।
इंदिरा हृदयेश की जनसेवा की विरासत आगे बढ़ाने का संकल्प
सुमित हृदयेश ने अपनी माताजी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन हल्द्वानी के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों के लिए आगे भी प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर एडवोकेट गोविंद बिष्ट, गोविंदी लोबियाल, महेशानंद, के.सी., रमेश चंद्र लोबियाल, कांता देवी, भुवन चंद्र आर्या, कमल टम्टा, शीला, रूपा, हयात सिंह, रिशु सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त
