उत्तराखंड में 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, सात जिलों में बदली तैनाती

देहरादून (देहरादून)। सत्य संवाद 24×7। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ने 39 निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में तैनात निरीक्षक शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान नियुक्ति जनपद में निर्धारित अवधि पूरी कर चुके निरीक्षकों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इस कार्रवाई को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुपालन से जोड़कर देखा जा रहा है।

इन 39 निरीक्षकों के हुए तबादले

हरिद्वार से स्थानांतरित निरीक्षक

  1. राम किशोर सकलानी — रुद्रप्रयाग
  2. नरेंद्र सिंह बिष्ट — चमोली
  3. मनीष उपाध्याय — टिहरी
  4. मनोहर सिंह — देहरादून
  5. दिग्पाल कोहली — उत्तरकाशी
  6. शांति कुमार — देहरादून
  7. कमल मोहन सिंह — देहरादून
  8. गोविंद कुमार — रुद्रप्रयाग
  9. देवेंद्र सिंह रावत — उत्तरकाशी
  10. वीरेंद्र चंद्र रमोला — देहरादून
  11. प्रदीप बिष्ट — टिहरी

देहरादून से स्थानांतरित निरीक्षक

  1. संपूर्णानंद गैरोला — पौड़ी
  2. वीरेंद्र सिंह नेगी — उत्तरकाशी
  3. गिरीश चंद्र शर्मा — रुद्रप्रयाग
  4. खुशीराम पांडे — उत्तरकाशी
  5. अरविंद कुमार — पौड़ी
  6. देवेंद्र सिंह चौहान — टिहरी
  7. गजेंद्र बहुगुणा — पौड़ी
  8. कैलाश चंद्र भट्ट — हरिद्वार
  9. हरिओम राज चौहान — चमोली
  10. पंकज देव रानी — हरिद्वार
  11. कुलदीप रावत — चमोली
  12. राजेंद्र सिंह खलिया — हरिद्वार
  13. प्रदीप कुमार राणा — टिहरी
  14. प्रदीप सिंह रावत — हरिद्वार

अन्य जिलों से स्थानांतरित निरीक्षक

  1. बसंत पांडेय — उत्तरकाशी से टिहरी
  2. मनोज असवाल — उत्तरकाशी से हरिद्वार
  3. नरेंद्र सिंह — चमोली से टिहरी
  4. संजय मिश्रा — टिहरी से हरिद्वार
  5. देवराज शर्मा — टिहरी से चमोली
  6. प्रवीन्द्र सिंह रावत — टिहरी से रुद्रप्रयाग
  7. अजय कुमार जाटव — टिहरी से हरिद्वार
  8. प्रताप सिंह — टिहरी से रुद्रप्रयाग
  9. सुरेश चन्द्र बलूनी — रुद्रप्रयाग से देहरादून
  10. मनोज कुमार नेगी — रुद्रप्रयाग से उत्तरकाशी
  11. सुधीर कुमार — पौड़ी से चमोली
  12. मोहम्मद अकरम अंसारी — पौड़ी से उत्तरकाशी
  13. नन्द किशोर भट्ट — पौड़ी से हरिद्वार
  14. राकेश चंद्र भट्ट — चमोली से हरिद्वार

चुनाव से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग में यह स्थानांतरण प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित निरीक्षकों को नए तैनाती जनपद में कार्यभार संभालना होगा।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त