आज बिंदुखत्ता पहुंचेंगे सीएम धामी, लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत

बिंदुखत्ता (नैनीताल)। सत्य संवाद 24×7। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लालकुआं के बिंदुखत्ता पहुंचकर लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में वह लोकसंस्कृति से जुड़े आयोजनों में शामिल होंगे।

दोपहर 1:30 बजे पहुंचेंगे संजय नगर

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) स्थित एनआईटी हेलीपैड से रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान में उतरेगा।

सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में होगा कार्यक्रम

इसके बाद मुख्यमंत्री कार से दोपहर 1:45 बजे बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचेंगे। यहां आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

दोपहर 3:05 बजे बनबसा के लिए होंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे बिंदुखत्ता से रवाना होकर 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार व्यवस्थाएं की हैं।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त