काठगोदाम का रोहित आर्या छह महीने के लिए जिला बदर, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई

काठगोदाम (नैनीताल)। सत्य संवाद 24×7। नैनीताल पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काठगोदाम क्षेत्र के रोहित आर्या को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। जिलाधिकारी नैनीताल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों पर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत यह कार्रवाई की गई।

ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, रोहित आर्या पुत्र प्रेम राम, निवासी नवाड़खेड़ा, गौलापार, काठगोदाम के खिलाफ जिला बदर किए जाने के आदेश जारी हुए थे। आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता ने ऑपरेशन प्रहार के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद रोहित आर्या को नियमानुसार नैनीताल जिले की सीमा से बाहर भेज दिया गया।

काठगोदाम कोतवाली में दर्ज हैं चार मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, रोहित आर्या के विरुद्ध कोतवाली काठगोदाम में चार अभियोग पंजीकृत हैं। इनमें मारपीट, शांति भंग करने, धमकी और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं।

दर्ज मुकदमों का विवरण:

  1. मु0अ0सं0 23/2016 — धारा 341, 323, 504, 506 भादवि।
  2. मु0अ0सं0 128/2024 — धारा 60 आबकारी अधिनियम।
  3. मु0अ0सं0 47/2025 — धारा 60 आबकारी अधिनियम।
  4. मु0अ0सं0 120/2025 — धारा 60 आबकारी अधिनियम।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान के तहत आगे भी प्रभावी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त