राजकीय महाविद्यालय खटीमा में स्व-जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दी ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी

खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7।खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में स्व-जनगणना (Self Enumeration) 2027 के प्रति विद्यार्थियों एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर श्री रत्नाकर पांडे ने स्व-जनगणना की प्रक्रिया, ऑनलाइन पंजीकरण, आवश्यक सावधानियों एवं इसके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़े देश की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को इस राष्ट्रीय अभियान के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के लोगों तक भी इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी : डॉ. मनोज कुमार

प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्व-जनगणना के प्रति जागरूक होकर समाज के अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. उमेश आर्य ने स्व-जनगणना के उद्देश्यों एवं इस राष्ट्रीय अभियान में महाविद्यालय की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

डॉ. रेखा देव ने किया कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा देव ने किया। इस अवसर पर डॉ. गिरधर जोशी, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. फकरुद्दीन राही, डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. सरिता, डॉ. संजय, डॉ. नमिता, डॉ. स्वाति सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में स्व-जनगणना 2027 के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

सत्य संवाद 24×7

सच के साथ, हर वक्त