रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7। रुद्रपुर के श्रीराम पार्क (गांधी पार्क) में आगामी 30 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य बाबा श्याम दरबार एवं निशान यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने वरिष्ठजनों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति बनेगी विशेष आकर्षण
आयोजन में सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल शामिल होकर बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनकी मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
तैयारियों को लेकर किया स्थल निरीक्षण
विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ने वरिष्ठजनों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजन को लेकर क्षेत्र के धर्मप्रेमी लोगों में उत्साह है। आयोजकों का कहना है कि बाबा श्याम की कृपा से यह दरबार रुद्रपुर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और श्रद्धा का विशेष अवसर बनेगा।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त

