BREAKING NEWS सोमेश्वर में 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति को लेकर उबाल! कैबिनेट मंत्री के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग

सोमेश्वर, अल्मोड़ा सत्य संवाद 24×7। उत्तराखंड की सियासत में कथित 210 करोड़ रुपये की संपत्ति का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर सोमेश्वर में बड़ा प्रदर्शन हुआ, जहां महिलाओं और पुरुषों ने जुलूस निकालकर कैबिनेट मंत्री से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

BREAKING NEWS सोमेश्वर में 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति को लेकर उबाल! कैबिनेट मंत्री के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग BREAKING NEWS सोमेश्वर में 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति को लेकर उबाल! कैबिनेट मंत्री के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग BREAKING NEWS सोमेश्वर में 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति को लेकर उबाल! कैबिनेट मंत्री के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग BREAKING NEWS सोमेश्वर में 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति को लेकर उबाल! कैबिनेट मंत्री के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग

Advertisement

🔴 स्मारक से बाजार तक निकला जुलूस

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, जुलूस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुकुम सिंह बोरा के स्मारक से शुरू होकर मुख्य बाजार और सोमेश्वर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर नारेबाजी की गई और पारदर्शी जांच की मांग उठाई गई।

🔴 विकास कार्यों को लेकर भी उठे सवाल

जनसभा में वक्ताओं ने क्षेत्र की सड़कों, अस्पतालों, विद्यालयों, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित भ्रष्टाचार के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जनता के सामने तथ्य रखे जाने चाहिए।

🔴 कांग्रेस नेताओं सहित कई लोग हुए शामिल

प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व दर्जा मंत्री कृष्णा सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य कुंदन सिंह भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह भाकुनी और कांग्रेस के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल बताए गए।

फिलहाल, प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग उठाई है। 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति से जुड़े आरोपों की पुष्टि आधिकारिक जांच और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर ही हो सकेगी।

सत्य संवाद 24×7