रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7।
रुद्रपुर में जूते-चप्पलों की एक दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ऊधम सिंह नगर पुलिस की रुद्रपुर फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। फायर कर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोकने के साथ संभावित जनहानि भी टल गई।
जानकारी के अनुसार, दुकान में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर यूनिट ने बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
फायर यूनिट की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, आग लगने के कारण और दुकान में हुए संभावित नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त

