खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के कार्यक्रमों और जनसंपर्क के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार सुबह एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। झनकइया में मुख्यमंत्री अचानक शंकर राय चायवाला की टपरी पर पहुंचे। यहां उन्होंने खुद अपने हाथों से चाय बनाई और वहां मौजूद लोगों को अपने हाथों से चाय पिलाई। मुख्यमंत्री ने भी अपनी बनाई चाय का आनंद लिया।
चाय की टपरी पर सीएम को देख लोगों में उत्साह
मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच चाय बनाते और परोसते देख टपरी पर मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, युवाओं और स्थानीय लोगों से अनौपचारिक बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
चाय की चुस्कियों के बीच सुनीं लोगों की बातें
मुख्यमंत्री धामी ने बातचीत के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। चाय की टपरी पर मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त

