हल्द्वानी,सत्य संवाद 24×7। कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली की रणनीति पर चर्चा की।
इस दौरान यशपाल आर्य ने गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर प्रदेश सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की ओर से लगाए गए कथित 210 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
यशपाल आर्य ने गैरसैंण सत्र में पेश 7,800 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अगले तीन महीनों में बजट का दुरुपयोग कर सकती है।
सत्य संवाद 24×7 | सच के साथ, हर वक्त

