अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, भुवन कापड़ी, हरीश रावत और यशपाल आर्य भी रहे मौजूद

देहरादून,सत्य संवाद 24×7।उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देहरादून में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार आवाज उठाई। प्रदर्शन में भुवन कापड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिलाओं और युवा साथियों ने भी प्रदर्शन में भाग लेकर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, मामले से जुड़े कथित VIP की पहचान उजागर करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा और इस मामले में सभी तथ्यों को जनता के सामने लाया जाना चाहिए।

Advertisement

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। जब तक मामले में उठ रहे सवालों का निष्पक्ष तरीके से जवाब नहीं मिलता, तब तक न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाई जाती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्प दोहराया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे पर सदन से लेकर सड़क तक जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

सत्य संवाद 24×7