रुद्रपुर,सत्य संवाद 24×7।रुद्रपुर के डीडी चौक पर आज भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के प्रति की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के पुतले दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति के परिवार के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। सार्वजनिक जीवन में शालीनता, स्वस्थ संवाद और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।
इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सत्य संवाद 24×7

