रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। सत्य संवाद 24×7। जनगणना अभियान में आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने स्वयं स्व-गणना (Self-Enumeration) के तहत ऑनलाइन माध्यम से अपना जनगणना फॉर्म भरा। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से भी इस राष्ट्रीय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
नगरवासियों से 30 नवंबर तक फॉर्म भरने का आग्रह
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि सभी नागरिक 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना स्व-गणना फॉर्म भरकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।
सही जानकारी से बनेगी विकास योजनाओं की बेहतर रूपरेखा
महापौर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की ओर से दी गई सही जानकारी देश की सटीक जनगणना तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे समय सीमा का ध्यान रखते हुए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।
स्व-गणना पोर्टल: https://se.census.gov.in
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त

