पीपली वन, सत्य संवाद 24×7 । मेयर विकास शर्मा ने आज पीपली वन स्थित माता बाल सुंदरी मंदिर में माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मेयर विकास शर्मा ने माता रानी से कामना की कि उनकी कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे और हर घर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रार्थना की।
जय माता बाल सुंदरी! जय माता दी!
सत्य संवाद 24×7

