देहरादून। सत्य संवाद 24×7। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के झांसी से उन्हें गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद देहरादून पुलिस और एसआईटी की टीम उन्हें लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई है।
https://www.facebook.com/share/v/1CSKHSRaQZ/
कई दिनों से चल रही थी तलाश
गिरधारी लाल साहू पिछले कई दिनों से पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे थे। उनकी तलाश में एसआईटी की टीमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। इस बीच उनके नेपाल भागने की आशंका भी जताई गई थी। अब झांसी से गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उत्पीड़न, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। इससे पहले पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी हासिल किया था।
फिलहाल झांसी से गिरफ्तारी और देहरादून रवाना होने की सूचना की आधिकारिक पुलिस पुष्टि का इंतजार है। पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सत्य संवाद 24×7
सच के साथ, हर वक्त

