रामनगर, 28 अक्टूबर 2026। सत्य संवाद 24×7।रामनगर के कोसी बैराज के पास देर रात एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो से अधिक लोगों को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद नहर किनारे सुरक्षा व्यवस्था और रेलिंग की मजबूती को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2 से 3 बजे कार संख्या UK06AJ7786 कोसी बैराज के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले छह महीनों में इसी मोड़ पर पांच से अधिक वाहन नहर में गिर चुके हैं। लोगों ने नहर किनारे लगी रेलिंग की मजबूती की जांच कराने और जरूरत के अनुसार मरम्मत कर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग उठाई है।
फिलहाल कार सवार लोगों की पहचान और वाहन स्वामी के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते कोसी बैराज के इस संवेदनशील मोड़ पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत महसूस की जा रही है।
सत्य संवाद 24×7 | सच के साथ, हर वक्त

