रुद्रपुर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों श्रमिक परिवारों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

रुद्रपुर, सत्य संवाद 24×7।रुद्रपुर के वार्ड संख्या-04, ट्रांजिट कैंप स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य जांच शिविर का महापौर विकास शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में सैकड़ों श्रमिक परिवारों, विशेषकर महिलाओं, माताओं और बहनों को स्वास्थ्य जांच एवं संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि कामकाज की व्यस्तता के कारण कई बार श्रमिक परिवार नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते। ऐसे शिविरों से लोगों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं और वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। श्रमिक शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य और परिवारों की खुशहाली का ध्यान रखना जरूरी है।

महापौर ने कहा कि रुद्रपुर के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक उपलब्ध कराना उनका प्रयास है।

सत्य संवाद 24×7 | सच के साथ, हर वक्त