देहरादून,सत्य संवाद 24×7।उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज 22 अक्टूबर को प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
आज इन चार जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 22 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक दिखाई दे सकता है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
23 और 24 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 अक्टूबर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
वहीं, 24 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में बारिश की संभावना है।
मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। मैदानी जिलों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
सत्य संवाद 24×7

